जी हां! राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी कांग्रेसी हो गए हैं. नैनीताल जनपद के कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हाथों में चरखा युक्त तिरंगे की बजाय अपने चुनाव चिन्ह पंजा युक्त तिरंगा थमा उन्हें कांग्रेसी बना ने की कोशिश की है। विश्वास न हो तो यह चित्र देखिये, इसे देखकर तो ऐसा ही लगता है, ख़ास बात यह है कि राज्य की भाजपा सरकार का भी इसमें कांग्रेस को मूक समर्थन लग रहा है. साफ़ कर दें कि बीती छह मार्च को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य की उपस्थिति में मुख्यालय में आयोजित प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने नगर को अपने झंडों से पात दिया था। इसी दौरान गाँधी जी के हाथ की लाठी से तिरंगा बाँध दिया गया. गाँधी जी के हाथ में राष्ट्रध्वज तिरंगा बाँधा होता तो ठीक भी था, किन्तु उनके हाथ में पार्टी विशेष का झंडा पकडाना और क्या कहा जाएगा ? खास बात यह भी है कि बीते 12 दिनों से नगर के मुख्य चौराहे गांधी चौक पर गांधी जी की लाठी पर लटका यह झण्डा खुद तो गिरने लगा है, किन्तु शा सन प्रशासन के बड़े जिला व मण्डल स्तरीय अधिकारियों की नज़रें या तो राष्ट्रपिता की ओर गई ही नहीं हैं, अथवा वह राष्ट्रपिता के इस अपमान के प्रति बिल्कुल भी सजग नहीं हैं।
Gandhi Ji with Congress Flag In Nainital
12 दिनों से नगर के मुख्य चौराहे गांधी चौक पर गांधी जी की लाठी पर लटका यह झण्डा
मार्च 18, 2010हल्द्वानी में भाजपा की गर्जना रैली में उमड़ा जन सैलाब
मार्च 14, 2010हल्द्वानी की गर्जना रैली में गरजे निशंक अगर २४ मार्च तक उद्योगिक पैकज नहीं बढाया गया तो २५ मार्च के बाद दिल्ली कूच करेंगे : निश्नक
आज भी प्लास्टिक की झंडीओं से सजाया गया हल्द्वानी
हल्द्वानी से प्रेम अरोड़ा
प्रदेश के मुखिया डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा के अगर केंद्र सरकार ने २४ मार्च तक उद्योगिक पच्कागे नहीं बदाय तो २५ मार्च के बाद उत्तराखंड की जनता दिल्ली कूच करेगी. उत्तराखंड के मुख मंत्री डॉक्टर निशंक भाजपा द्वारा हल्द्वानी में अजोजित गर्जना रैली को संबोधित कर रहे थे. डॉक्टर निशंक ने कहा की आज की महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है और इसकेइ जिमेदार केंद्र सरकार है. उद्योगिक पैकज पर बोलते हुए निशंक ने कहा के अटल बिहारी बाजपाई ने जो पैकज २०१३ तक दिया था केंद्र ने उसको आगे नहीं बढाया है और अगर २४ मार्च तक इस पैकज पर दिह्याँ नहीं दिया गया तो उत्तर्रखंड का जन सैलाब दिल्ली कूच करेगा क्यों की इस पैकज से उत्तराखंड के लोगों का रोज़गार जुदा हुआ है. अगर पैकज नहीं बढाया गया तो २ लाख लोगो की नौकरी पर आंच आयेगी.
उत्तराखंड का पानी और जवानी दोनों ही देश के काम आते रहे हैं और उत्तराखंड का ६५ पर्तिशत वन क्षेत्र भी देश की सेवा में oxygen दे रहा है ऐसे में उत्तर्काह्न्द देश के पर्यवरन में मह्ताव्पूरण योगदान दे रहा है.
निशंक ने यह भी कहा की कांग्रेस के पञ्च एम्म पी होने के बाद भी उत्तराखंड का अपमान किया गया. उर्जा घोटाले के मुद्दे पर निश्नक ने कहा की आज कांग्रेस भाजपा पर उर्जा घोटाल्ले का आरोप लगा रही है पर १९९३-९४ में जब राष्टपति शाशन लागू था तो कांग्रेस ने दवाब बना कर बिजली परियोजना को चोरी छुपे बेच दिया. २००४ में फिर ४००० मेगा वाट के विद्युत् प्रोजेक्ट चोरी छुपे आवंटित किये गए ऐसे में कांग्रेस ने प्रदेश का ५०० करोड़ का नुक्सान किया है. और यह अपने आप में एक घोटाला है. विकास के मामले में निशंक ने जानकारी दी की उत्तराखंड नंबर तीन पर आ गया है और बाकी के जो प्रदेश पहले दुसरे और चोथे नंबर पर हैं उनमे भी भाजपा की ही सरकार है. १०८ की उप्लाभ्धियों के साथ निशंक ने कहा के आज उत्तराखंड में टाटा बजाज, अशोका लेलैंड, होंडा जैसे कम्पनियां आ रही हैं.
कुशल वितीय प्रबंधन पर उत्तराखंड को १००० करोड़ का विशेष पुरस्कार केंद्र सरकार की और से मिला है. काशीपुर में आई आई एम् की स्थापने ६०० करोड़ रुपए की होने जा रही है. हल्द्वानी में नेशनल मेडिकल कॉलेज बनाने की तियारी चल रही है. यू पी में रुके ४००० पुलिस कर्मिओं की उत्तराखंड ना आने पर मायावती से हुई बात के बाद अब उत्तराखंड में ४००० जवानों की पुलिस में भारती का रास्ता बन रहा है. ९५० करोड़ रुपए की लगत से हल्द्वानी में जम्रानी बांध बनेगा जो बहुयामी होगा और यू पी के साथ मिल कर इस बांध का निर्माण किया जायेगा. एम् बी बी एस के लिए विशेह प्रयास किये जा रहे हैं.
डॉक्टर निश्नक ने कहा के भाजपा के शाशन काल में एक भी भरष्टाचार का आरोप नहीं लगा है चाहे मुख मंत्री कह्न्दुरी रहे हों या भगत सिंह कोश्यारी. मंच पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री विजय मल्होत्रा, अनंत कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल, पूर्व मुख मंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी, भगत सिंह कोशियारी, शिक्षा मंत्री गोविन्द बिष्ट. परिवहन मंत्री बंशीधर भगत. खजान दास, बलराज पस्सी सहित अनेक मंत्री थे. सबसे जयादा भीड़ उधम सिंह नगर जिले से आई थी. पर्वतीय क्षेत्र से भीड़ की संख्या कम रही. बाजपुर से अरविन्द पाण्डेय, काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा, खटीमा से राजपाल सिंह, किच्छा से संजीव खन्ना, रुद्रपुर से राज कुमार ठुकराल और भारत भूषण चुघ के भारी संख्या में वाहनों के साथ रैली में पहुंचे.
भाजपा के केन्द्रीय मंत्री विजय मल्होत्रा और अनंत कुमार सिंह ने बदती हुई महंगाई पर जम कर केंद्र सरकार को कोसा. इस गर्जना रैली में महिलाओं की भी भारी भीड़ थी.
Photo by Prem Arora Haldwani Call 9012043100
काशीपुर पुलिस को सम्मानित किया गया
मार्च 12, 2010काशीपुर पुलिस को सम्मानित किया गया काशीपुर में कुमाओं गढ़वाल चम्बर ऑफ़ कामर्स द्वारा काशीपुर पुलिस को सम्मानित किया गया. मौका था चम्बर में दर्जा धरी मंत्रिओं को स्वागत का. कुछ माह पहले के जी सी सी आई में तैनात एक कर्मचारी ने फर्जी हस्ताक्षरो के द्वारा लगभग तीन लाख का गबन कर लिया था और डेल्ही फरार हो गया था. मुलजिम को पकड़ने गई काशीपुर पुलिस को डेल्ही पुलिस ने सहयोग देने में आना कानी की तो काशीपुर पुलिस के दरोगा नंदन सिंह मनराल, सिपाही गणेश पौडवाल ने योजना बना कर डेल्ही के बाटला हाउस जैसे संवेदनशील इलाके से पकड़ लिया. और बाद में लगभग दो लाख रुपए विभिन ऐ टी एम् के माध्यम से बरामद कर लिया गया था. इस पर चेम्बर प्रेसिडेंट राजीव घई ने पुरस्कार देने की घोषणा की थी. आज काशीपुर में ट्रेड टैक्स प्रेसिडेंट पंकज सहगल, राजीव अगरवाल, आदित्य कोठारी, अनिल गोयल, राजीव घई, शरत गोयल, ने मिल कर काशीपुर कोतवाल आर एस असवाल सहित दरोगा नन्दन सिंह मनराल, सिपाही गणेश पौडवाल, को नगद धन राशी और पर्शंषा पत्र देकर सम्मानित किया गया. कोतवाल आर एस असवाल ने कहा के इस तरह के सामान से पुलिस का होंसला बढता है और उनको अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है. उन्हों ने पुलिस विभाग की और से चम्बर का आभार व्यक्त किया
Kashipur police felicitated by KGCCI and Ministers
देहरादून में शुरू हुआ विधान सभा स्तर
मार्च 8, 2010देहरादून में शुरू हुआ विधान सभा स्तर का शुभारम्भ हो गया है. इसी के साथ साथ विधान सभा के सामने धरना प्रदर्शन का दौर भी शुरू हो चूका है. बीते कल विधान सभा स्पीकर हरबंस कपूर द्वारा बुलाई गई सर्व दलीय मीटिंग में नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत के ना पहुंचने पर हरबंस कपूर ने इसे गलत करार दिया था. आज विधान सभा स्तर शुरू हो गया है जब की १६ मार्च से बजट स्तर शुरू होगा. देखना होगा की आज का दिन कैसागुजरता है
जनभारत मेल हिंदी दैनिक के ब्लॉग में आपका स्वागत है
मार्च 7, 2010जनभारत मेल हिंदी दैनिक के ब्लॉग में आपका स्वागत है. जनभारत मेल हिंदी दैनिक देहरादून से छपने वाला समाचार पत्र है जो पूरे उत्तराखंड को एक ही संस्करण में छपता है येही कारण है की इसमें पूरे उत्तराखंड के साथ साथ देश दुनिया की ख़बरें भी होती हैं. इसका ले आउट नंबर एक परहै