काशीपुर पुलिस को सम्मानित किया गया काशीपुर में कुमाओं गढ़वाल चम्बर ऑफ़ कामर्स द्वारा काशीपुर पुलिस को सम्मानित किया गया. मौका था चम्बर में दर्जा धरी मंत्रिओं को स्वागत का. कुछ माह पहले के जी सी सी आई में तैनात एक कर्मचारी ने फर्जी हस्ताक्षरो के द्वारा लगभग तीन लाख का गबन कर लिया था और डेल्ही फरार हो गया था. मुलजिम को पकड़ने गई काशीपुर पुलिस को डेल्ही पुलिस ने सहयोग देने में आना कानी की तो काशीपुर पुलिस के दरोगा नंदन सिंह मनराल, सिपाही गणेश पौडवाल ने योजना बना कर डेल्ही के बाटला हाउस जैसे संवेदनशील इलाके से पकड़ लिया. और बाद में लगभग दो लाख रुपए विभिन ऐ टी एम् के माध्यम से बरामद कर लिया गया था. इस पर चेम्बर प्रेसिडेंट राजीव घई ने पुरस्कार देने की घोषणा की थी. आज काशीपुर में ट्रेड टैक्स प्रेसिडेंट पंकज सहगल, राजीव अगरवाल, आदित्य कोठारी, अनिल गोयल, राजीव घई, शरत गोयल, ने मिल कर काशीपुर कोतवाल आर एस असवाल सहित दरोगा नन्दन सिंह मनराल, सिपाही गणेश पौडवाल, को नगद धन राशी और पर्शंषा पत्र देकर सम्मानित किया गया. कोतवाल आर एस असवाल ने कहा के इस तरह के सामान से पुलिस का होंसला बढता है और उनको अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है. उन्हों ने पुलिस विभाग की और से चम्बर का आभार व्यक्त किया
Kashipur police felicitated by KGCCI and Ministers